अर्जुन को जुगाड़ से टीम इंडिया में जगह मिलना तय, उनका गुरु ही बन गया टीम का सेलेक्टर

Arjun Tendulkar: 2022 टी 20 वर्ल्ड कप में भारत के शर्मनाक प्रदर्शन के बाद मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा समेत तत्कालीन सिलेक्शन कमेटी को बर्खास्त कर दिया गया था। इसके बाद बीसीसीआई ने नई चयनसमिति के लिए आवेदन मांगे थे। चयनसमिति को चुनने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। चेतन शर्मा को ही दोबारा मुख्यचयनकर्ता नियुक्त किया गया है। उनके साथ नई चयनसमिति में कुछ नए चेहरों को भी जगह दी गई है।
नई चयन समिति में चेतन शर्मा के साथ शिव सुंदर दास, सुब्रतो बनर्जी, सलील अंकोला और श्रीधरन शरत को जगह मिली है। इसमें एक नाम ऐसा है, जो सचिन के बेटे को कोचिंग भी दे चुका है और अब चयनकर्ता बनने के बाद उनके लिए टीम इंडिया की राह आसान भी कर सकता है।
Arjun Tendulkar को जल्द मिल सकता है टीम इंडिया में खेलने का मौका: नई चयनसमिति में शामिल किये गए सुब्रतो बनर्जी भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेल चुके हैं। उन्होंने 1989-90 ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत की तरफ से टेस्ट में डेब्यू किया था। टेस्ट में डेब्यू मैच ही बनर्जी का आखिरी मैच भी साबित हुआ। इसके बाद दोबारा उन्हें टीम इंडिया में खेलने की जगह नहीं मिल पाई। आपको बता दें सुब्रतों बनर्जी अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar ) के कोच भी रह चुके हैं। इसलिए अब इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि अर्जुन तेंदुलकर को जल्द ही टीम इंडिया में चांस मिल सकता है।
अर्जुन इस साल बेहतरीन फॉर्म में है: अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) इस साल गोवा की तरफ से रणजी ट्रॉफी खेल रहे हैं। मुंबई की टीम में मौका न मिलने के करना उन्होंने गोवा का रुख किया। इस साल अर्जुन बेहतरीन प्रदर्शन भी कर रहे हैं। इस सीजन अपने डेब्यू मैच में वो शतक भी ठोक चुके हैं।
अब तक खेले गए 4 फर्स्ट क्लास मैचों उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 8 विकेट चटकाए हैं। वहीं टी20 में उन्होंने 9 मैचों में 6.60 की इकॉनमी से गेंदबाजी करते हुए 12 विकेट झटके हैं।