धोनी के बारे में 1 शब्द कहो? गंभीर ने की तारीफ तो युवराज सिंह ने उड़ाया मज़ाक, वायरल हुआ वीडियो

क्रिकेट के सफलतम खिलाड़ी का नाम जब भी आता तब भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) का नाम जरूर आता है, जी हाँ! माही को काफी याद किया जाता है, चाहे किसी को फिटनेस को लेकर ट्रोल करना हो या कप्तानी को लेकर सब में धोनी (MS Dhoni) के सफल कप्तानी और फिटनेस का जिक्र हमेशा होता है। माही की कप्तानी मे भारत ने 2007 का आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप, 2011 में वनडे वर्ल्ड कप जीता और 2013 में उन्होंने भारत को चॅम्पियन्स ट्राफी जितवाया।
MS Dhoni के बारे में बाकी खिलाड़ियों की राय: धोनी के बारे में 1 शब्द कहो? गंभीर ने की तारीफ तो युवराज सिंह ने उड़ाया मज़ाक, वायरल हुआ वीडियो 1
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, इसमे गौतम गंभीर और युवराज सिंह दिख रहे हैं। इस वीडियो में बताया जा रहा भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ी धोनी (MS Dhoni) के बारे मे क्या राय रखते हैं? इस वीडियो की बात करे तो ये 2011 विश्व कप के सम्मान समारोह का वीडियो है, जिसमे सभी खिलाड़ियों को धोनी (MS Dhoni) के बारे में एक शब्द बोलने को कहा जाता है।
समारोह के दौरान माइक गंभीर धोनी के लिए बोलते हैं कि, “वे काफी रिलक्सएड है ” वहीं जब माइक युवराज सिंह के पास जाता है तो युवी मज़ाक उड़ाते हुए कहते है कि “मुझे बैटिंग के लिए काफी नीचे धकेला गया” जिसके बाद वह उपस्थित सभी खिलाड़ी और मीडियाकर्मी हंस पड़ते हैं।
2011 players about their captain MS Dhoni!! pic.twitter.com/HZfC99unkS
— Aswathyᶜˢᵏ💛 (@Dhonifan183) December 11, 2022
वर्ल्ड कप के दौरान युवी का प्रदर्शन: इस बयान को लेकर यूवी को समय समय पर ट्रोल होना पड़ा है। जब भी ये वीडियो फैस की नज़रों में आता है तो फैंस यूवी को ट्रोल करना शुरू कर देते है। दरअसल 2011 वर्ल्ड कप के दौरान, युवी को लोअर ऑर्डर मे बैटिंग पर भेजा जाता था। जिसको लेकर धोनी (MS Dhoni) को काफी आलोचनाओ का सामना करना पड़ा क्योंकि वो उस समय पूरे फॉर्म मे चल रहे थे।
2011 वर्ल्ड कप के फाइनल मे जब धोनी (MS Dhoni) यूवी से पहले बैटिंग करने आ गए थे तो युवराज के पिता योगराज सिंह ने धोनी को काफी कड़ी खोटी सुनाई थी। 2011 वर्ल्ड कप के जीत मे युवराज सिंह का अहम भूमिका मानी जाती है। युवी ने पूरे वर्ल्ड कप मे अपने बेहतरीन बल्लेबाजी और गेंदबाजी के प्रदर्शन से मैन ऑफ द टूर्नामेंट खिताब को अपने नाम किया था।
2011 players about their captain MS Dhoni!! pic.twitter.com/HZfC99unkS
— Aswathyᶜˢᵏ💛 (@Dhonifan183) December 11, 2022