IPL 2023 Auction में इंग्लैंड की इन 4 भाईयों की जोड़ी पर होगी पैसों की बरसात! धोनी को दिला चुका है खिताब

आईपीएल 2023 (IPL 2023) के लिए होने वाली मिनी-ऑक्शन में अब कुछ ही दिनों का वक़्त बचा है। बीसीसीआई की तरफ़ से इस ऑक्शन का आयोजन दिसंबर के आखिरी हफ़्ते में किया जाएगा। ज़ाहिर है कि इस टूर्नामेंट में इस टूर्नामेंट में खिलाड़ियों पर पैसों की बरसात होगी।
बता दें कि आईपीएल 2023 (IPL 2023) के लिए मिनी ऑक्शन की शुरुआत होने में अब ज्यादा वक्त बाकी नहीं बचा है। 23 दिसंबर को आईपीएल 2023 (IPL 2023) के मिनी ऑक्शन का आयोजन होगा। फ्रेंचाइजियों ने खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज करने की प्रक्रिया शुरु कर दी है। इनकी लिस्ट बीसीसीआई को सौंपी जा चुकी है। अब सभी को मिनी ऑक्शन का इंतज़ार है।
आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में कुल 405 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी। इनमें सबसे ऊंची बेस प्राइस 21 खिलाड़ियों की है जिनमें एक भी भारतीय प्लेयर शामिल नहीं है। इन सबसे अलावा आईपीएल के मिनी ऑक्शन में इंग्लैंड के चार भाईयों की 2 जोड़ी पर नजर होगी।
सैम करेन और टॉम करेन:”इस लिस्ट में पहला नाम सैम करेन और टॉम करेन का शामिल है। इन दोनों भाईयों पर आईपीएल 2023 (IPL 2023) के मिनी ऑक्शन में सभी की नजरे टिकी होंगी। टॉम करेन का बेस प्राइस 75 लाख रुपये है जबकि सैम करेन का 2 करोंड़ रुपये हैं। ये दोनों भाई आईपीएल के पिछले सत्रों में दमदार प्रदर्शन कर चुके हैं। सैम करेन को चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए देखा गया है जबकि टॉम किंग्स इलेवन पंजाब का हिस्सा रह चुके हैं।
जेमी और क्रेग ओवर्टन: इस लिस्ट में दूसरा नाम इंग्लैंड के धाकड़ प्लेयर्स जेमी और क्रेग ओवर्टन का शामिल है। इन दोनों भाईयों का बेस प्राइस 2-2 करोंड़ रुपये है। दोनों खिलाड़ी इस साल इंडियन प्रीमियर लीग में डेब्यू कर सकते हैं। ये दोनों भाई तेज गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। अब देखना ये होगा कि इन दोनों भाईयों को कौन सी टीमें अपने खेमे में शामिल करती हैं।