वापसी करते हुए ईशान किशन ने अपने 10वें वनडे में जड़ा दोहरा शतक

भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम, चटोग्राम में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही।
हालांकि बाद में ईशान किशन ने कोहली के साथ मिलकर पारी को संभाला बल्की वनडे में दोहरा शतक जड़ दिया। किशन वर्ल्ड के 9वें बल्लेबाज बन गए जिन्होंने दोहरा शतक जड़ा है।
उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 131 गेंद में 210 रन की बेहतरीन पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 24 चौके और 10 छक्के जड़े। उन्होंने कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए 290(190) रन की साझेदारी निभाई।
किशन का ये वनडे में हाईएस्ट स्कोर बन गया है। वो वर्ल्ड में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए है। उन्होंने 126 गेंद में दोहरा शतक जड़ा।
बाएं हाथ के बल्लेबाज किशन की इस शानदार पारी के बाद ट्विटर पर जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही है। उनमें से कुछ यहाँ दी गयी है:
That’s the way to do it. Brilliant from Ishan Kishan. This is the approach that will do Team India a world of good. #INDvsBAN pic.twitter.com/PepchFwFF1
— Virender Sehwag (@virendersehwag) December 10, 2022
पूर्व क्रिकेटर सहवाग ने ट्वीट करते हुए लिखा, “इसे करने का यही तरीका है। इशान किशन से शानदार। यही वो अप्रोच है जो टीम इंडिया को दुनिया का भला करेगी।”
Well Played. 210 runs from 131 balls.Ishan Kishan. REMEMBER THE NAME pic.twitter.com/JVyWfYjfRf
— Avinash Aryan (@AvinashArya09) December 10, 2022
अविनाश नाम के एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा, “बहुत बढ़िया। 131 गेंदों में 210 रन। ईशान किशन। नाम याद रखना।”
Ishan Kishan 💯*2 Fastest ever double hundred in ODI cricket, what an effort 👏👏 #INDvsBAN #BANvIND #BANvsIND #ishankishan #SportsYaari pic.twitter.com/UjNCzwoZBI
— Manoj Dimri (@manoj_dimri) December 10, 2022
मनोज डिमरी ने ट्वीट करते हुए लिखा, “इशान किशन वनडे क्रिकेट में अब तक का सबसे तेज दोहरा शतक, क्या प्रयास है।”
Ishan kishan you beauty. ♥️#INDvsBAN pic.twitter.com/2Y3YbWvqKc
— Prayag (@theprayagtiwari) December 10, 2022
प्रयाग नाम ने एक यूजर ने किशन की तारीफ करने के लिए मीम का इस्तेमाल किया।
Ishan Kishan is the youngest player to score double hundred in ODI – 24 years.
— Johns. (@CricCrazyJohns) December 10, 2022
Ishan Kishan is the youngest player to score double hundred in ODI – 24 years.
— Johns. (@CricCrazyJohns) December 10, 2022
Runs – 210
Balls – 131
Fours – 24
Sixes – 10Ishan Kishan departs after playing a heroic knock 🔥#IshanKishan #BANvsIND #Cricket #ODIs pic.twitter.com/HoasDYWCoA
— Wisden India (@WisdenIndia) December 10, 2022
भारत की प्लेइंग इलेवन: शिखर धवन, ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (कप्तान & विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक
बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन: अनामुल हक, लिटन दास (कप्तान), शाकिब अल हसन, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), यासिर अली, महमुदुल्लाह, अफीफ हुसैन, मेहदी हसन मिराज, एबादत हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद।